सिंगरौली: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य का तीन दिवसीय सिंगरौली दौरा 6 जनवरी से 8 जनवरी तक प्रस्तावित है। इस दौरान वे जिले में जनजातीय हितों, आरक्षण नीति के क्रियान्वयन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।6 जनवरी मंगलवार को अध्यक्ष का सुबह 4:55 बजे सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर आगमन होगा।
सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री की पहल माँ के नाम एक पेड़ योजना के तहत एनटीपीसी विंध्याचल प्रशासन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 10:30 बजे एनटीपीसी विंध्याचल यूनिट के अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से बैठक होगी। 11 बजे एनटीपीसी परियोजना प्रमुख व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आरक्षण नीति और जनजातीय सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जाएगी। दोपहर बाद 3:30 बजे सर्किट हाउस में स्थानीय जनजातीय नेताओं से संवाद होगा। रात्रि विश्राम सिंगरौली में रहेगा।
7 जनवरी दिन बुधवार को सुबह 10 बजे एनसीएल प्रशासन द्वारा वृक्षारोपण, 10:30 बजे एनसीएल एसटी कर्मचारी संघ से बैठक तथा 11 बजे एनसीएल प्रबंधन के साथ समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। अपराह्न 3:30 बजे जिले के सांसद एवं विधायकों से संवाद होगा। 8 जनवरी दिन गुरुवार को 9:30 बजे वृक्षारोपण, 10 बजे सिकल सेल एनीमिया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 10:30 बजे युवा संवाद कार्यक्रम तथा 11 बजे जनजातीय संगठनों के साथ सम्मेलन आयोजित होगा। 11:30 बजे कलेक्टर, एसपी सहित जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शाम 7 बजे अध्यक्ष का सिंगरौली से प्रस्थान होगा।
