मुनि सुधासागरजी के भोपाल चातुर्मास की तैयारी, कल अशोकनगर पहुंचेगा जैन समाज

भोपाल। राजधानी भोपाल में जैन समाज ने आगामी चातुर्मास को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जैन धर्म के शीर्ष संत मुनि सुधासागरजी महाराज का इस वर्ष मंगल वर्षायोग भोपाल में होने की संभावना के चलते विभिन्न मंदिर समितियों और सामाजिक संगठनों की लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

सूत्रधार रवीन्द्र जैन (पत्रकार) के अनुसार, मुनिश्री को चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट करने के लिए समाज में विशेष उत्साह है। रविवार 24 मई को सुबह 6 बजे गुरुभक्त संकल्प के साथ अशोकनगर रवाना होंगे। सकल जैन समाज एवं राष्ट्रीय जैन शासन एकता संघ के तत्वावधान में राजधानी की करीब 80 मंदिर समितियों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और समाजजन अपनी-अपनी टीमों के साथ एकजुट होकर मुनिश्री को भोपाल आमंत्रित करने पहुंचेंगे।

 

Next Post

बसों में सुरक्षा मानकों की जांच करने खुद उतरे आरटीओ, बिना परमिट बस जब्त, भारी जुर्माना

Sat May 23 , 2026
नर्मदापुरम। सड़क सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस विशेष  जांच अभियान चला रही हैं.अभियान के दौरान बसों में सुरक्षा मानकों और यात्री सुविधाओं की गहन जांच की जा रही हैं. आरटीओ प्रमोद कुमार कापसे ने स्वयं बसों के अंदर जाकर अग्निशामक यंत्र, मेडिकल बॉक्स, वीएलटी, […]

You May Like