शहर का छोटा तालाब पुनः हुआ प्रदूषित, तालाब किनारे कांजी और कचरा जमा हो रहा 

झाबुआ। शहर के छोटे तालाब की नगरपालिका परिषद् द्वारा पिछले दिनों सफाई करवाई गई थी, जिसके बाद तालाब का पानी एक बार पुनः प्रदूषित हो गया है। तालाब के किनारों पर कूड़ा-कचरा पसरने के साथ आसपास कांजी एवं गाद जमा हो गई है। पानी सड़ांध एवं बदबू मारने के साथ आसपास अतिक्रमण की भी भरमार है। स्थानीय प्रशासन को तालाब को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने हेतु ठोस पहल किए जाने की आवश्यकता है।

उल्लेखनीय है कि छोटे तालाब के पानी में आसपास के क्षेत्रों की नालियों की गंदा पानी मिलने से पानी बार-बार गंदा और प्रदूषित हो जाता है। तालाब किनारों पर आसपास के रहवासियों द्वारा कूड़ा-कचरा फैंकने के साथ किनारों पर भारी मात्रा में गाद एवं कांजी जमा हो जाती है। तालाब के किनारों पर पेड-पौधों की झाड़ियां भी बड़ी होने से दुविधा का कारण बन रहीं है। तालाब की बाउंड्रीवाल एवं आसपास अतिक्रमण भी लगातार बढ़ रहा है। यहां अस्थायी रूप से चार पहिया वाहन, लोडिंग रिक्शा, ट्रक आदि खड़े रहते है। समय-समय पर शहर के जागरूक नागरिकों की शिकायत पर नगरपालिका द्वारा तालाब की औपचारिक सफाई तो करवा दी जाती है, लेकिन तालाब में वर्षों से जो नालियों का गंदा पानी समाहित हो रहा है, उसके लिए बायपास ड्रेनेज नाले का निर्माण कार्य अब तक नहीं करवाया गया है।

लिकेज पाईप लाईन का पानी सड़क पर जमा हो रहा

छोटे तालाब के सामने पीएचई विभाग के जलप्रदाय का प्लांट बना हुआ है। जहां से जलप्रदाय के समय वाल्व लिकेज होने से तालाब किनारे सड़क पर पूरा पानी जमा हो रहा है। इस कारण सड़क पर जल-जमाव होने के साथ किचड़ भी हो रहंी है। लिकेज वाल्व के रिपेयरिंग का कार्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नहीं करवाया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से यह स्थिति बनी हुई है। जिस कारण आसपास के दुकानदारों सहित पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी हो रहीं है। नगरपालिका को जहां तालाब को बारह मासी साफ और स्वच्छ बनाने की कार्ययोजना तैयार करने की जरूरत है वहीं पीएचई विभाग को लिकेज चेंबर को ठीक करवाने की आवश्यकता है।

ड्रेनेज नाले का निर्माण कार्य प्रस्तावित है

– शहर के छोटे तालाब में आसपास की बस्तीयों के नालियों का गंदा पानी जमा होने की समस्या के दृष्टिगत ड्रेनेज नाले का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। बजट के अभाव में कार्य रूका हुआ है। जल्द ही निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसके साथ ही शिकायत मिलने पर समय-समय पर तालाब की सफाई का कार्य करवाया जाता है।

शैलेष बिट्टू सिंगार, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि झाबुआ।

Next Post

सरपंच एवं पंच के रिक्त पदों के लिए कार्यक्रम जारी 

Sun Dec 7 , 2025
शाजापुर। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शाजापुर जिले की 4 जनपद पंचायत की शाजापुर के 74 पंच पद, मो. बड़ोदिया के 80 पंच एवं 01 सरपंच ग्राम पंचायत जामन, जनपद पंचायत शुजालपुर में 6 पंच पद एवं कालापीपल में 5 पंच रिक्त पदों के लिए उप निर्वाचन उत्तराद्र्ध के […]

You May Like