सरपंच एवं पंच के रिक्त पदों के लिए कार्यक्रम जारी 

शाजापुर। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शाजापुर जिले की 4 जनपद पंचायत की शाजापुर के 74 पंच पद, मो. बड़ोदिया के 80 पंच एवं 01 सरपंच ग्राम पंचायत जामन, जनपद पंचायत शुजालपुर में 6 पंच पद एवं कालापीपल में 5 पंच रिक्त पदों के लिए उप निर्वाचन उत्तराद्र्ध के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है. दिनांक 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक संबंधित जनपद पंचायत मुख्यालय पर नाम निर्देशन प्राप्त किये जाएंंगे. 16 दिसंबर को प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 18 दिसंबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी. आवश्यक होने पर दिनांक 29 दिसंबर को मतदान संबंधित मतदान केन्द्रों पर प्रात: 07 बजे से अपरान्ह: 03 बजे तक कराया जाएगा. सरपंच पद की मतगणना 02 जनवरी को जनपद मुख्यालय पर संपन्न होगी.

Next Post

मंगलम ज्वेलर्स में लगी आग, बुजुर्ग महिला की मौत

Sun Dec 7 , 2025
नीमच। शहर के घंटाघर क्षेत्र में शनिवार शाम को मंगलम ज्वेलर्स की पहली मंजिल पर भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान मालिक मनीष सिंहल की सास ललितादेवी (65) गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को इलाज के लिए उदयपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में […]

You May Like