मंगलम ज्वेलर्स में लगी आग, बुजुर्ग महिला की मौत

नीमच। शहर के घंटाघर क्षेत्र में शनिवार शाम को मंगलम ज्वेलर्स की पहली मंजिल पर भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान मालिक मनीष सिंहल की सास ललितादेवी (65) गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को इलाज के लिए उदयपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वह भीलवाड़ा निवासी प्रेमचंद्र अग्रवाल की पत्नी थीं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग पूजा के दीपक से लगी। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को ललितादेवी अपने निवास पर पूजा कर रही थीं। मंगलम ज्वेलर्स की पहली मंजिल पर ही दुकान मालिक मनीष सिंहल का परिवार रहता है। आग की चपेट में आने के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें तत्काल उदयपुर रेफर किया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई थी। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है; पुलिस शॉर्ट सर्किट सहित अन्य पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Next Post

आईएसएसएफ वर्ल्डकप फाइनल में ऐश्वर्य प्रताप ने जीता रजत पदक

Sun Dec 7 , 2025
भोपाल। कतर के दोहा में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्डकप फाइनल 2025 में मध्यप्रदेश के निशानेबाज़ ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन इवेंट में रजत पदक जीतकर प्रदेश और देश का मान बढ़ाया। क्वालिफ़िकेशन राउंड में ऐश्वर्य ने 595/600 अंक हासिल किए, जबकि फाइनल में 413.3 अंक लेकर […]

You May Like