पटना: मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर द्वारा आयोजित जन समरस सांस्कृतिक सम्मेलन में भाग लिया। यह सम्मेलन भगवान श्रीकृष्ण के विचारों पर केंद्रित रहा।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि उनके आदर्श आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
