दो माह से चल रहा था गोलछा अपार्टमेेंट में सेक्स रैकेट

थाने से भागा युवक पकड़ाया, संचालिका समेत कोर्ट में हुआ पेश
 जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत  गोलछा अपार्टमेेंट में दो माह से सेक्स रैकेट चल रहा था। जिसका खुलासा पूछताछ में हुआ है। पुलिस ने थाने से भागे युवक को भी दबोच लिया है। संचालिका और युवक को कोर्ट में सोमवार को पेश किया गया।  जानकारी के मुताबिक गोलछा अपार्टमेेंट के थर्ड फ्लोर में देह व्यापार का अड्डा संचालित हो रहा था। फ्लैट मनीषा दीक्षित ने खरीदा था जहां वे सेक्स रैकेट संचालित कर रही थी।

देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिलते पर सिविल लाइन, महिला थाने और यादव कॉलोनी के बल ने  रविवार शाम पांच बजे छापा मार कार्रवाई की थी जहां दो अलग-अलग रूम के साथ एक हाल था। एक महिला और एक पुरूष आपत्तिजनक हालत में भी पकड़ा था। जबकि एक रूम में पांच महिलाएं अकेली थी। हाल में संचालिका बैठीं हुई थी।

सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया था जहां से युवक सुशील यादव निवासी रांझी का पुलिस को चमका देकर भाग निकला था। हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया था। पूछताछ में यह बात सामने आई कि थर्ड फ्लोर में ग्राहकों को महिलाएं पसंद कराई जाती थी। जिसके बाद सौदा होता था और पैसे लेने के बाद उन्हें साथ में रूम भेज दिया था। इसेक साथ ही वाट्सएप में भी डीलिंग होती था और ऑनलाइन फोटो दिखाने के साथ ही पेमेंट भी अधिकांश ऑनलाइन ही ली जाती थी।

Next Post

गैसाबाद थाना पुलिस ने नाबालिक को किया दस्तयाब

Tue Mar 11 , 2025
दमोह: हटा अनुविभाग क्षेत्र के गैसाबाद थाना अंतर्गत ग्राम भैंसा की 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची घर वालो को बिना बताए कहीं चली गई. जिसकी खोज परिवारजनों ने रिश्तेदारों व आसपास के स्थलो पर जाकर की गई, लेकिन पता ना चलने पर परिजनों ने दिनांक 6 मार्च 2025 को थाना गैसाबाद […]

You May Like