किसानों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा

पांढुरना, किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष हरनाम सिंह सेंगर के नेतृत्व में कांग्रेस ने रेली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को एक सात सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा,इस अवसर पांढुरना एवं सौसर के विधायक द्वय के साथ ही बडी संख्या में कांग्रेसी तथा किसान उपस्थित थे।

देश तथा प्रदेश की तरह ही पांढुरना जिले के विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे नगर जिला मुख्यालय के पारडी मार्ग पर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से कांग्रेसियों द्वारा एक रेली निकाली जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची जहां मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को एक सात सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा जिसमें ई टोकन प्रणाली को तत्काल बंद कर पुरानी व्यवस्था लागू करने,किसानों को रात्रि के समय सिंगल फेस की बिजली नियमित दी जाए,खेतों में कार्य करने के दौरान किसान पर आकाशीय बिजली गिरने या कृषि कार्य करने के दौरान किसान की मृत्यु होने पर इनके परिजनों को पांच लाख का मुआवजा देंने,60 वर्ष से अधिक आयु वाले किसानों को प्रति माह दो हजार रूपए पेंशन लागू करने तथा जिले में बोगस दवाईयों बेचने वाले कृषि केंद्रों पर कार्यवाही करने तथा किसान द्वारा कोई भी खाद बीज खरीदने पर उसे पक्का बील अनिवार्य रूप से दिया जाए, किसानों को ऋण माफ किया जाए,ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख मार्गों का सुधार करने की मांग की है ।

इस आशय का ज्ञापन सौंपते समय जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हरनाम सिंह सेंगर,पांढुरना विधायक नीलेश उइके,सौसर विधायक विजय चौरे,ज्ञानेश्वर डोंगरे,भरतसिंह ठाकुर,देवकांत मांडोगड़े,चेतनानंद निकाजु,मोहन गोलाईत,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

Next Post

अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को सर्प दंश

Fri Jul 10 , 2026
पांढुरना, वर्षा ऋतु के साथ ही सर्प दंश की घटनाएं भी बढ़ने लगी है,दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को जहरीले सर्प द्वारा दंश करने पर एक को नगर के चिकित्सालय में तो दूसरे को नागपुर रेफर किया गया। नगर के शासकीय चिकित्सालय से मिली जानकारी अनुसार वर्षा ऋतु के […]

You May Like

Play sound