दतिया:दतिया में ग्राम पंचायत के प्रभारी सचिव और रोजगार सहायक को नोटिस देकर गौशाला निर्माण में लापरवाही पर जिपं सीईओ ने 3 दिन में जवाब मांगा है। दतिया जिला पंचायत सीईओ अक्षय कुमार तेम्रवाल ने ग्राम पंचायत बड़गौर में गौशाला निर्माण में लापरवाही बरतने के मामले में कड़ी कार्रवाई की है।
उन्होंने प्रभारी सचिव प्रीति पाठक और रोजगार सहायक सुरेन्द्र जाटव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है व जवाब मांगा है।
