बुधनी:बुधनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांसापुर के सूलीघाटी के जंगलों में अज्ञात लाश पेड़ पर लटकी हूई मिली जिसकी सूचना पुलिस को दी गई बुधनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा प्रथमदृष्टया युवक का शव बुरी तरह से क्षत विक्षत अवस्था में मिला है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ओर शव को बुधनी सिविल अस्पताल मर्चुरी में रखवा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार युवक का शव करीब 20 से 22 दिन पुराना लग रहा है शव काफी क्षत विक्षत अवस्था में मिला है जिससे पहचान मुश्किल है पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्र में सूचना दी गई है। फिलहाल हत्या है या आत्महत्या सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। बता दें बुधनी थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन शव मिलने से सनसनी फेल गई है।
