तेज रफ्तार बस की ट्रक से भिड़ंत, 15 से अधिक यात्री घायल

कवर्धा, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना रायपुर–जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पोंडी चौकी क्षेत्र के पोंडी बायपास के समीप हुई। जबलपुर से रायपुर की ओर जा रही यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ने सामने चल रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे खेत में उतर गयी। बस में करीब 60 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

 

Next Post

सेवानिवृत्त 8 अधिकारियों, कर्मचारियों को दी विदाई

Fri May 1 , 2026
जबलपुर: पुलिस कन्ट्रोलरूम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर कार्यवाहक उप निरीक्षक श्याम लाल सिंह, अशोक कुमार पाण्डे, विनोद कुमार द्विवेदी, गणेश प्रसाद मुडिया, उमेश चंद्र मिश्रा, संतोष कुमार शुक्ला, वेद प्रकाश संचान, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक आनंदी लाल रजक को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में अतिरिक्त […]

You May Like