प्रदेश सरकार सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मंत्री सिंह

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक अधोसंरचना के निर्माण और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं। सडक़, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, आवास, सार्वजनिक सुविधाओं और नगरीय विकास से जुड़े कार्यों के माध्यम से विकास को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जबलपुर की पश्चिम विधानसभा में भी विकास कार्यों को गति दी जा रही है। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश सिंह ने पश्चिम विधानसभा के विभिन्न वार्डों में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कही।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पश्चिम विधानसभा के 10 वार्डों में लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण तथा लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप आगे बढ़ रहा विकास

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश में सडक़, परिवहन, आवास, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर कार्य कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के शहरों और गांवों में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओं का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा शहरों को आधुनिक और सुव्यवस्थित स्वरूप देना है। जबलपुर में भी सडक़, नाली, बिजली, पार्क, पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्य इसी उद्देश्य के साथ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य नागरिकों को सुविधाजनक और बेहतर जीवन उपलब्ध कराना है। हमारा प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी मोहल्ला या क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। विकास कार्यों के चयन में नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

Next Post

संभागायुक्त ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ दिए कार्यवाही के निर्देश

Fri Oct 23 , 2026
जबलपुर । मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत संभागायुक्त धनंजय सिंह ने शुक्रवार को दौरा कर विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया और शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़ी सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा व्यवस्थाओं में आवश्यक […]

You May Like