कैरेबियाई सागर में जहाज पर अमेरिका ने किया हमला, तीन मरे

नयी दिल्ली, 02 नवंबर (वार्ता) कैरेबियाई सागर में एक और जहाज़ पर अमेरिका के हवाई हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी है।
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह हमला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर किया गया और इसका निशाना एक ऐसा जहाज़ था जो अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के अनुसार अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था।
श्री हेगसेथ ने बताया कि हमले में तीन व्यक्ति मारे गए। यह हमला अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में हुआ और किसी अमेरिकी सैनिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी रक्षा विभाग इन लोगों को उसी तरह से निशाना बनाएगा जैसे उसने अल-कायदा के आतंकवादियों को बनाया था। उन्होंने इन मारे लोगों को ‘नार्को आतंकी’ की संज्ञा दी।
यह हमला पिछले सप्ताह किए गए तीन हमलों की श्रृंखला का हिस्सा है। सितंबर से शुरू हुये इस अमेरिकी “ऑपरेशन” में अब तक वेनेज़ुएला और कोलंबिया के नागरिक सहित 62 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इस दौरान 14 जहाज़ और एक पनडुब्बी नष्ट हुयी है।
अमेरिका का दावा है कि ये सभी अभियान ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए हैं। आलोचकों का कहना है कि ये हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने इन हमलों की निंदा करते हुए कहा कि यह “अस्वीकार्य ” है।
उधर, अमेरिका ने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने देश में ड्रग कार्टेल्स को “फलने-फूलने दिया।” इसके साथ ही अमेरिका ने कैरेबियाई क्षेत्र में सैनिकों, विमानों और युद्धपोतों की तैनाती भी बढ़ा दी है। हाल ही में उसने दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोत “यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड” को इस क्षेत्र में भेजा है।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने वेनेज़ुएला के प्रमुख निकोलस मादुरो पर भी आरोप लगाया है कि वे एक बड़े ड्रग-तस्करी संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। उधर मादुरो ने इन आरोपों से इनकार किया है।
क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति और लगातार हो रहे हमलों से यह आशंका बढ़ रही है कि वाशिंगटन की इन कार्रवाइयों का उद्देश्य केवल ड्रग-तस्करी रोकना नहीं बल्कि राजनीतिक दबाव बनाना या मादुरो शासन को कमजोर करना भी हो सकता है।

Next Post

वुलिन ने ईयू को रूसी संपत्तियां जब्त करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

Sun Nov 2 , 2025
बेलग्रेड, 02 नवंबर (वार्ता/स्पुतनिक) रूस में सोशलिस्ट पार्टी आंदोलन के संस्थापक, सर्बियागास के पर्यवेक्षी बोर्ड के अध्यक्ष और सर्बिया में रूसी ऐतिहासिक सोसायटी शाखा के प्रमुख अलेक्जेंडर वुलिन ने कहा कि यूरोपीय संघ उस स्थिति में रूसी संपत्तियों को जब्त करने की हिम्मत नहीं करेगा जब उसे कड़ी प्रतिक्रिया मिलने […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।