राज्यपाल से केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती पटेल ने की सौजन्य भेंट

भोपाल, 26 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने राजभवन में आज सौजन्य भेंट की।

श्री पटेल ने केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती पटेल का श्रीफल, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह स्वरूप सांची स्तूप की प्रतिकृति भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर अभिनंदन किया।

राज्यपाल श्री पटेल और केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के बीच मध्यप्रदेश में सिकल सेल उन्मूलन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों और प्रयासों पर विचार विमर्श हुआ। राज्यपाल ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती पटेल को बड़वानी में विश्व सिकल सेल दिवस के आयोजन और प्रदेश सरकार द्वारा सिकल सेल उन्मूलन के लिए 100 दिवस के विशेष अभियान के साथ प्रदेश में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की।

 

 

Next Post

भोपाल में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर ‘मॉक पार्लियामेंट’

Thu Jun 26 , 2025
भोपाल, 26 जून (वार्ता) भारतीय जनता युवा मोर्चा कांग्रेस द्वारा देश में लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर लोकतंत्र पर हुए हमले की स्मृति में पूरे देश में मॉक पार्लियामेंट्स (युवा संसद) आयोजित करने जा रहा है। 27 जून नगर निगम सभागार में मुख्यमंत्री […]

You May Like