
इंदौर. वैदखयालीराम के बगीचे में पुराने कपड़े बेचने की दुकान लगाने को लेकर महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई. छत्रीपुरा पुलिस ने भाई-भाभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
बियाबानी कंजर मोहल्ला में रहने वाली 45 वर्षीय शीतल मोर्य ने शिकायत में बताया कि 10 सितंबर को दोपहर 2.45 बजे वह बगीचे में पुराने कपड़े बेच रही थी. तभी भाई गौरव महेश्कर और भाभी रचना वहां पहुंचे और अश्लील गालियां देने लगे. विरोध करने पर दोनों ने झूमाझटकी कर मारपीट की. गौरव ने लकड़ी के डंडे से हमला किया, जिससे बाएं हाथ की कलाई में चोट आई. जाते समय दोनों ने जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने केस दर्ज किया है.
Next Post
घर में अचानक गिरा युवक, अस्पताल पहुंचने पर मौत
Fri Sep 11 , 2026
इंदौर. लसूड़िया क्षेत्र में घर के भीतर अचानक गिरे 30 वर्षीय युवक की अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू की है. सेटेलाइट जंक्शन कॉलोनी निवासी शिवलेश मिश्रा बीएसएनएल में कार्यरत थे. मकान मालिक दिग्विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि […]

You May Like
-
11 months ago
जिलाबदर बदमाश अजय उर्फ टीटी गिरफ्तार