काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हमला चिंताजनक : वॉन डेर लेयेन

ब्रसेल्स, 06 अक्टूबर (वार्ता) यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों और उनके चालक दल पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जतायी है।

सुश्री वॉन डेर लेयेन ने कहा कि काला सागर की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है और वाणिज्यिक जहाजों तथा निर्दोष चालक दल को निशाना बनाया जा रहा है, जिसमें लोगों की जान भी गयी है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को बुल्गारिया के आर्थिक क्षेत्र में काला सागर में दो वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाया गया। यह घटना रोमानिया के तट के पास यूक्रेन का अनाज ले जा रहे एक तुर्की जहाज के हमले में क्षतिग्रस्त होकर डूबने के एक दिन बाद हुई है।

उन्होंने कहा कि घटनाओं की सटीक परिस्थितियों का अभी पता लगाया जा रहा है, लेकिन घटनाक्रम बेहद चिंताजनक है। उन्होंने जोर दिया कि नागरिक जहाजरानी पर हमले अस्वीकार्य हैं।

सुश्री वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोपीय संघ पूर्वी मोर्चे पर स्थित अपने सदस्य देशों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है।

.....

Next Post

1000 एम्बुलेंस के साथ दिल्ली कूच करेगें डॉक्टर 

Tue Oct 6 , 2026
​ग्वालियर: मध्य प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा एवं अस्पताल संगठनों (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मध्य प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन और यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल्स डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने 8 अक्टूबर 2026 से राज्यभर में आयुष्मान भारत योजना का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करने की घोषणा की है। जीवाजी क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए  ​अस्पताल […]

You May Like