पर्यटक नि:शुल्क खेलेंगे गिल्ली डंडा, उड़ाएंगे पतंग, बैलगाड़ी की सवारी भी फ्री

छिन्दवाड़ा: ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किए जा रहे देवगढ़ महोत्सव में आने वाले पर्यटक नि:शुल्क बैल गाड़ी की सवारी कर सकेंगे। पतंग उड़ाने, रस्सीकूद, कंचे, पिटटू , लटटू और गिल्ली-डंडा खेलने का भी कोई शुल्क पर्यटकों से नहीं लिया जाएगा। देवगढ़ महोत्सव में आने वाले पर्यटक होम स्टे में सेल्फी भी सकते हैं, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 02 जनवरी 2026 तक चलने वाले देवगढ़ महोत्सव को प्लास्टिक फ्री किया गया है। कचरा कम हो और स्वच्छता बढ़े, इसका ध्यान रखते हुए दोना-पत्तल, स्टील के बर्तनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। देवगढ़ के ऐतिहासिक किले के परिसर में बुधवार को महोत्सव की रंगारंग शुरुआत होगी।

कलेक्टर हरेंद्र नारायन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में तीन दिवसीय देवगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन के साथ मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, जय भवानी ग्राम विकास समिति देवगढ़ व जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त प्रयासों से हो रहे देवगढ़ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

Next Post

जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित

Wed Dec 31 , 2025
जबलपुर:जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पश्चातवर्ती गृह में 18 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को निजी संस्थाओं के सहयोग से रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने मिशन वात्सल्य […]

You May Like