संत नागर को धमकी देने वालों को पकडऩे की मांग

सीहोर। संत कमल किशोर नागर को जान से मारने की धमकी देने वाले को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर गौसेवकों, अनुयायियों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर प्रेम सिंह को सौंपा है.

गौ सेवकों ने कहा कि आरोपी ने आपत्तिजनक गालियों के साथ जान से मारने की धमकी दी है. यह धमकी भरा पत्र संत कमल किशोर नागर को मिला है.ऐसे आरोपी को तत्काल गिर तार करने और संत कमल किशोर नागर को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई है. संत श्री पं. कमल किशोर नागर को यह जान से मारने का धमकी भरा पत्र 4 सितंबर को गुरु कृपा शबरी गौशाला, भूराडाबरा, में आयोजित श्रीकृष्ण, जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान शाल श्रीफल के बीच में मिला है.

ज्ञापन सौंपने वालों में कुमेर सिंह मेवाड़ा, हीरालाल, भागवत, पहलाद मेवाड़ा, गुलाब सिंह मेवाड़ा, रामकिशन मेवाड़ा, रामस्वरूप वर्मा, बाबूलाल वर्मा, राजेश राजपूत, कमल सिंह वर्मा, सुनील मेवाड़ा, रमेश चंद मेवाड़ा, गुलाब सिंह मेवाड़ा, चतर सिंह पहलवान, रमेश, भगवान सिंह,माखन सिंह मेवाड़ा, प्रशांत मेवाड़ा विश्राम सिंह भाटी सहित अनेक अनुयायी शामिल थे.

 

Next Post

मतदाता सूची को लेकर शिकायत होने पर निगम वार्ड उपचुनाव स्थगित

Tue Sep 8 , 2026
इंदौर: राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इंदौर के नगर निगम वार्ड 58 का उपचुनाव स्थगित कर दिया है. इसका कारण यह है कि मतदाता सूची में गड़बड़ की आज सुबह शिकायत की गई. साथ ही पुलिस रिपोर्ट में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की संभावना के चलते चुनाव प्रक्रिया रोक दी […]

You May Like