
पांढुर्णा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को पांढुर्णा प्रवास के दौरान सांदीपनि विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘मेरा सेवा, मेरा योगदान’ कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने वरिष्ठजनों का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में ‘हमारे वृद्ध, हमारा स्वाभिमान’ और ‘हमारे बच्चे, हमारा स्वाभिमान’ थीम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को ड्रॉइंग किट, मिठाइयां और चॉकलेट वितरित कीं तथा उनसे बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू, जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़, पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड, वैशाली महाले, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, उज्जवल ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
