एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में शामिल होने वाराणसी पहुंचे सीएम डॉ यादव, उप्र के मंत्री नन्दी ने किया स्वागत

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में भाग लेने के लिए वाराणसी पहुंच गए हैं। उनके वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री विमानतल पहुंचने पर उत्तरप्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान उत्तरप्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश यादव सहित वाराणसी के जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन के माध्यम से दोनों राज्यों के बीच औद्योगिक विकास, निवेश, कृषि, पर्यटन और पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की इस सम्मेलन में सहभागिता को राज्यों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Next Post

जहर खाकर महिला समेत दो ने दी जान

Tue Mar 31 , 2026
इंदौर: शहर और ग्रामीण क्षेत्र में जहर खाकर आत्महत्या के दो अलग अलग मामले सामने आए हैं. दोनों ही मामलों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हासलपुर में 20 वर्षीय अरुणा पति […]

You May Like