सीहोर। आरएके कृषि महाविद्यालय में एससी विद्यार्थियों एवं फैकल्टी मे बेर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया.
इस दौरान निदेशक कुशल राउत व वरिष्ठ प्रशिक्षक अनोज निसाल, डॉ. एससी गुप्ता मौजूद थे. प्रशिक्षण में वृत्ति, प्रेरणा, आत्मविश्वास, स्वॉट विश्लेषण, संचार कौशल, प्रस्तुति कौशल, समूह चर्चा कौशल, व्यक्तिगत साक्षात्कार कौशल, समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन और सोशल मीडिया एटिकेट्स सहित अन्य प्रासंगिक विषयों पर ध्यान केंद्रित कर मार्गदर्शन दिया गया.
इस अवसर पर डॉ. आईएस नरुका, डॉ. जीएस गठिये, डॉ. डीके पयाशी, डॉ. बीआर बरैया, डॉ. राकेश, वर्षा धुर्वे, डॉ. भरत लाल, डॉ. ललिता नरगावे एवं डॉ. आराधना ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
