महू जंगल में तेन्दुओं का आतंक, 24 घंटे में दो गायों का शिकार

इंदौर. महू फॉरेस्ट रेंज में तेन्दुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है. बीते 24 घंटे में अलग अलग स्थानों पर दो तेन्दुओं ने दो किसानों की गायों का शिकार कर दिया। इस साल अब तक क्षेत्र में 15 मवेशी तेन्दुओं का शिकार बन चुके हैं.

वन विभाग सूत्रों के अनुसार एक घटना मलेंडी गांव के पास जंगल में हुई, जहां तेन्दुए ने किसान मनोज पिता सीताराम की करीब 5 साल की गाय को मार डाला. वहीं दूसरी घटना बड़ीजाम क्षेत्र के जंगल में सामने आई, जहां किसान प्रकाश पिता गोविंद ओसारे की 6 वर्षीय गाय का शिकार किया. दोनों मामलों में वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की. इसके बाद पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि मई की शुरुआत ही दो शिकार की घटनाओं से हुई है. इससे पहले अप्रैल में भी तेन्दुए गोशाला की 5 गायों को मार चुके हैं. जनवरी 2026 से अब तक महू फॉरेस्ट रेंज में 15 मवेशी तेन्दुओं का शिकार बन चुके हैं, जिनके मालिकों को नियमानुसार मुआवजा दिया जा रहा है.

Next Post

राष्ट्र और कंपनी की प्रगति में योगदान दें श्रमिक: महाप्रबंधक संजय एम. मिश्रा

Mon May 4 , 2026
सारनी। वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र में 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ वंदे मातरम् एवं कोल इंडिया कारपोरेट गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात् सभी को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इसके उपरांत सभी सम्मानित प्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। समारोह को […]

You May Like