सेवा क्षेत्र के 19 में से आठ उपवर्गों ने जून में हासिल की दहाई वृद्धि दर

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (वार्ता) सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने सोमवार को परीक्षण के आधार पर सोमवार को सेवा क्षेत्र के उपवर्गों की वृद्धि दर के जून के आंकड़े जारी किये।

वित्त वर्ष 2024-25 को आधार वर्ष मानते हुए जारी किये गये इन आंकड़ों में 19 में से आठ उपवर्गों की वृद्धि दर दहाई अंक में रही है। खास बात यह रही कि हवाई परिवहन की छह फीसदी की गिरावट को छोड़कर अन्य सभी उपवर्गों में तेजी दर्ज की गयी।

रियल एस्टेट ने जून में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। इसकी वृद्धि दर 24.7 प्रतिशत रही। इसके बाद खुदरा व्यापार (18 प्रतिशत), थोक व्यापार (15.1 प्रतिशत), प्रशासनिक एवं समर्थन देने वाली सेवाएं (14.4 प्रतिशत) और कंप्यूटर से संबंधित सेवाएं (13.5 प्रतिशत) का स्थान रहा।

मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि परीक्षण सीरीज के आंकड़ों से आंकड़ों की गुणवत्ता परखने का मौका मिलेगा। साथ ही, हितधारकों एवं उपभोक्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर सुधार भी किये जा सकेंगे।

 

Next Post

सब इंजीनियर और पंचायत सचिवों का वेतन रोकें

Mon Aug 31 , 2026
शाजापुर, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में सोमवार को समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई. कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान वर्ष 2024-25 की आंगनवाड़ी भवनों को आज दिनांक तक पूर्ण नहीं करने पर संबंधित सब इंजीनियरों एवं ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन […]

You May Like