राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों तीन स्वर्ण पदक पाकर दमोह की बेटी रिशिका मिश्रा ने बढ़ाया जिले का गौरव

दमोह:दमोह की बेटी रिशिका मिश्रा ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में एम.ए. दर्शनशास्त्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर उन्हें विश्वविद्यालय के 36 वें दीक्षांत समारोह में तीन स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया।भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।रिशिका, ग्राम बनवार के भगवत प्रसाद मिश्रा व श्रीमति आशा मिश्रा की पुत्रवधू तथा आभाष मिश्रा की धर्मपत्नी हैं।

उनकी इस सफलता से परिवार एवं जिले में हर्ष का वातावरण है। परिजनों के अनुसार उन्होंने निरंतर परिश्रम, अनुशासित अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया।परिवार के सदस्य एवं अधिवक्ता अर्पित पाण्डेय ने कहा कि “रिशिका भाभी की यह उपलब्धि उनके समर्पण और कठिन परिश्रम का परिणाम है। दर्शन शास्त्र जैसे गंभीर एवं बौद्धिक विषय में उत्कृष्टता प्राप्त कर उन्होंने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
राष्ट्रपति के हाथों तीन स्वर्ण पदक प्राप्त कर उन्होंने न केवल परिवार बल्कि पूरे दमोह जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।”राष्ट्रपति द्वारा तीन स्वर्ण पदक प्राप्त कर रिशिका मिश्रा ने दमोह जिले को गौरवान्वित किया है। क्षेत्रवासियों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.

Next Post

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीहरि स्विमिंग एकेडमी के तैराकों ने किया अनोखा योग

Sun Jun 21 , 2026
ग्वालियर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्वालियर में एक अनूठी पहल देखने को मिली। दीनदयाल नगर स्थित विद्या भवन पब्लिक स्कूल में संचालित श्रीहरि स्विमिंग एकेडमी में पहली बार स्विमिंग पूल के भीतर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और उभरते तैराकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एकेडमी […]

You May Like