तेहरान, 04 अप्रैल (स्पूतनिक) अमेरिका-इजरायल के साथ संघर्षविराम की शर्तों में से एक के तौर पर ईरान अपने शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के अधिकार को मान्यता देने की मांग कर रहा है। रूस में ईरान के एक राजनयिक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा, “ युद्ध खत्म करने की शर्तों में हमारे क्षेत्र में स्थायी शांति शामिल है, न कि सिर्फ़ संघर्षविराम। हमें पहले ही इसका कड़वा अनुभव हो चुका है। स्थायी शांति बनाये रखने के लिए एक निश्चित तंत्र में हमलावरों की निंदा करना, हर्जाना, भौतिक क्षति की भरपाई, सभी प्रतिबंध हटाना और शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के लिए ईरान के अधिकारों का सम्मान करना शामिल है।”
अमेरिका और इज़रायल ने 28 फरवरी को ईरान में कई ठिकानों पर हमले किये, जिससे नुकसान हुआ और आम नागरिकों की जान भी गयी। ईरान ने इसके जवाब में इज़रायली क्षेत्र और मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये।
Next Post
'कप्तान' के खतरनाक स्टंट में साकिब सलीम हो गये थे घायल
Sat Apr 4 , 2026
मुंबई, 04 अप्रैल (वार्ता) अभिनेता साकिब सलीम सीरीज ‘कप्तान’ के खतरनाक स्टंट में घायल हो गये थे। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्तान से स्क्रीन पर आग लगा दी है, जो एक हाई-स्टेक्स एक्शन थ्रिलर है और अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है। हाल ही में, […]

You May Like
-
5 months ago
रेलवे ने कहा, चमोली दुर्घटना से उसका संबंध नहीं
-
12 months ago
जरा सी बारिश में उफनी नालियां, शहर की सड़कें जलमग्न
-
1 year ago
अवैध एमडी ड्रग के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
-
4 months ago
मजदूर संघ जिला इकई द्वारा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन
