चोटिल टॉम बैंटन की जगह कॉनर एस्टरहुइजन गुजरात टाइटंस में शामिल

अहमदाबाद, 17 अप्रैल (वार्ता) गुजरात टाइटंस ने दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को आईपीएल 2026 के बाकी मैचों के लिए साइन कर लिया है। वह उंगली की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए टॉम बैंटन की जगह लेंगे। 24 साल के एस्टरहुइजन ने पिछले महीने न्यूजीलैंड में हुई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में उन्होंने अपने हुनर का जबरदस्त प्रदर्शन किया था। 145.98 के स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाकर वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। अपने पहले ही इंटरनेशनल टूर्नामेंट में उन्होंने ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज’ का खिताब जीता और दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई।

इन पांच मैचों में उन्होंने कुल 13 छक्के भी जड़े। एस्टरहुइजन एसए20 लीग में एमआई केप टाउन और हाल ही में प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से भी खेल चुके हैं। वह 75 लाख रुपये की अपनी बेस प्राइस पर गुजरात टाइटंस से जुड़ेंगे और जोस बटलर के लिए एक बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल रहेंगे। उल्लेखनीय है कि टाइटन्स ने अब तक दो मैच जीते हैं और दो हारे हैं।

Next Post

दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना

Fri Apr 17 , 2026
सारनी। शहर में सिंगल यूज पॉलीथीन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। बावजूद इसके दुकानदार अमानक स्तर के पॉलीथीन का उपयोग कर रहे हैं। इसे लेकर नगर पालिका की टीम ने गुरुवार देर शाम शॉपिंग सेंटर में पालीथीन जब्ती अभियान चलाया। जांच में तीन दुकानों से अमानक पॉलीथीन मिली। इन पर […]

You May Like