दो शातिर बाइक चोरों को पुलिस ने पकड़ा

आष्टा। पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है. ये बदमाश पलक झपकते ही बाइक लेकर फरार हो जाते थे. इन बदमाशों पर कई जिलों के थानों में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं.

जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को फरियादी राजेश मालवीय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बाइक सेमनरी रोड स्थित साहू गार्डन के पास से अज्ञात बदमाश चुरा ले गए. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी. थाना प्रभारी गिरीश दुबे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई. टीम द्वारा घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरे के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान करते हुए आरोपी अनिल आ. बद्रीनाथ, विनोद पिता बद्रीनाथ राठौर निवासी ग्राम खड़ीहाट थाना पार्वती को चोरी गई बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के विरुद्ध चोरी, नकाबजनी, अवैध शराब परिवहन व मारपीट के अपराध देवास, भोपाल, इंदौर व राजगढ़ के थानों मं दर्ज बताए जाते हैं. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है. इस कार्रवाई में जगदीश धुर्वे, मेहरवान, शुभम मेवाड़ा की भूमिका रही.

 

Next Post

पनागर तहसील की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Wed Feb 25 , 2026
जबलपुर: पनागर तहसील में पदस्थ अधिकारियों- कर्मचारियों की कथित लापरवाही, मनमानी और भ्रष्टाचार से त्रस्त किसानों ने सोमवार को जोरदार विरोध दर्ज कराया। भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम अभिषेक सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में आरोप लगाया गया […]

You May Like