पैट्रोल टैंकर से कटिंग कर चुराया जा रहा था पैट्रोल

जबलपुर: शहपुरा अंतर्गत पैट्रोल टैंकर से कटिंग कर पैट्रोल चुराया जा रहा था। पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार किया है।ज्वलनशील पदार्थ पैट्रोल 650 लीटर एवं डीजल 160 लीटर, टैंकर, सैंट्रो कार, खाली केन आदि जप्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को विगत कुछ दिनों से सूचना मिली रही थी कि थाना शहपुरा अंतर्गत कुछ लोग डीजल पैट्रोल के अवैध करोबार में लिप्त हैं जो टैंकरों से पेट्रोल चुराकर अवैध रूप से बिक्री करते हैं। इसके बाद योजना बनाकर कार्रवाई की गई है।

Next Post

सड़क से शुरू घोड़ों की लड़ाई शोरूम तक पहुंची

Wed Jul 23 , 2025
जबलपुर:नागरथ चौक इनकम टैक्स आफिस के पास दो घोड़े आपस में भिड़ गए और उनके बीच में लड़ाई शुरू हो गई। यह लड़ाई सड़क से शुरू हुई जो समीप के शोरूम तक जा पहुंची, जिसके चलते मौके पर अफरा तफरी और भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जाता है […]

You May Like