ब्रिटेन में दो ट्रेनों की टक्कर में एक की मौत, 89 घायल

लंदन, 20 जून (स्पूतनिक/वार्ता) दक्षिणी इंग्लैंड में बेडफोर्ड के पास दो ट्रेनों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा 89 लोग घायल हुए हैं।

ब्रिटिश परिवहन पुलिस ने यह जानकारी दी है। इससे पहले अधिकारियों ने इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी दी थी।

परिवहन पुलिस ने कहा, “33 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 11 की हालत गंभीर थी। 56 अन्य लोगों का चोटों के लिए इलाज किया गया।” उन्होंने कहा कि हादसे में एक ट्रेन के चालक की मौत हो गयी।

 

Next Post

फीफा विश्वकप: मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया

Sat Jun 20 , 2026
फॉक्सबोरो, (अमेरिका) 20 जून (वार्ता) अफ्रीकी देश मोरक्को की फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप सी मुकाबले में स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया। बोस्टन स्टेडियम में शुक्रवार रात खेले गए इस मुकाबले का इकलौता और निर्णायक गोल मोरक्को के स्ट्राइकर इस्माइल साइबारी ने किया। […]

You May Like