नदी से मिली युवक की लाश

उज्जैन। मंगलवार सुबह शिप्रा नदी से एक युवक की लाश बरामद की गई। युवक के पास से पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस उसके परिजनों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि शिप्रा नदी स्थित रामघाट पर मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने एक युवक की लाश देख पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचे तैराक दल के सदस्यों की मदद लाश को बाहर निकाल। मृतक सिर्फ अंडरवियर में था आशंका जताई गई कि नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने आसपास घाट पर कपड़ों की तलाश की लेकिन कुछ नहीं मिला जिसके चलते मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के अनुसार मृतक 25 से 30 साल का है।

जिसका शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। उसके परिजनों की जानकारी जुटाना का प्रयास किया जा रहा है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक अन्य जिले से आया हुआ था। पुलिस द्वारा सभी जिले के पुलिस को मृतक का फोटो भेजा गया है, वही गुमशुदा लोगों की जानकारी भी मांगी गई है। 24 घंटे बाद मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराकर शव दफनाया जाएगा।

Next Post

उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना: बायपास बनेगा या होगा चौडीकरण

Tue Jun 9 , 2026
सोयतकलां, सिंहस्थ से पहले उज्जैन से झालावाड़ तक प्रस्तावित मेगा फोरलेन कॉरिडोर क्षेत्र के विकास की नई तस्वीर पेश करने जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-552 जी के उज्जैन-झालावाड़ मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए करोड़ों रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू किया जा चुका […]

You May Like