उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना: बायपास बनेगा या होगा चौडीकरण

सोयतकलां, सिंहस्थ से पहले उज्जैन से झालावाड़ तक प्रस्तावित मेगा फोरलेन कॉरिडोर क्षेत्र के विकास की नई तस्वीर पेश करने जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-552 जी के उज्जैन-झालावाड़ मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए करोड़ों रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू किया जा चुका है और टेंडर प्रक्रिया भी जारी हो चुकी है. लेकिन दूसरी ओर सोयतकला, सालियाखेड़ी और डोंगरगांव क्षेत्र के लोगों के बीच मार्ग की वास्तविक स्थिति को लेकर भारी असमंजस बना हुआ है.

क्षेत्र में चर्चा का विषय यह है कि फोरलेन सडक़ वर्तमान हाईवे पर ही बनाई जाएगी या फिर इन क्षेत्रों के लिए अलग से बायपास का निर्माण होगा. इस संबंध में अभी तक एनएचएआई अथवा प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. जानकारी के अनुसार विगत कुछ समय पूर्व एनएचएआई की टीमों द्वारा सोयत कला, सालियाखेड़ी और डोंगरगांव क्षेत्र में बायपास के संभावित मार्ग का सर्वे किया गया था तथा कई स्थानों पर सीमांकन के लिए खूंटे एवं निशान भी लगाए गए थे. वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानों पर वर्तमान हाईवे किनारे भी निशान लगाए जाने से लोगों के बीच भ्रम की स्थिति और गहरा गई है.

ये निर्माण होना है…

एनएचएआई द्वारा जारी टेंडर दस्तावेजों के अनुसार उज्जैन से झालावाड़ तक लगभग 160 किलोमीटर लंबे फोरलेन कॉरिडोर पर हजारों करोड़ खर्च किए जाएंगे. परियोजना में फ्लाईओवर, वाहन अंडरपास, बड़े पुल और आधुनिक सडक़ सुविधाओं का निर्माण प्रस्तावित है. इससे उज्जैन, आगर-मालवा, सुसनेर और झालावाड़ के बीच आवागमन तेज और सुरक्षित होने के साथ-साथ व्यापार, पर्यटन एवं औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

निर्माण और मरम्मत कार्य रुके…

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्पष्ट जानकारी के अभाव में अनेक परिवार अपने मकानों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य रोककर बैठे हैं. कई लोग नए मकान बनाने का साहस नहीं कर पा रहे हैं, वहीं जिनके मकान या व्यवसायिक प्रतिष्ठान संभावित रूप से प्रभावित हो सकते हैं, वे भी भविष्य को लेकर चिंता में हैं.

Next Post

गांधी और सुजीत ने हावड़ा वॉरियर्स को रॉयल टाइगर्स पर जीत दिलाई

Tue Jun 9 , 2026
कोलकाता, 09 जून (वार्ता) मंगलवार को ईडन गार्डन्स में बंगाल टी 20 लीग सीज़न 3 के एक मैच में, शाकिर हबीब गांधी ने 32 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए, जबकि सुजीत कुमार यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 3 विकेट लिए। इन शानदार प्रदर्शनों की बदौलत […]

You May Like