गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, आईटी सेक्टर में बिकवाली हावी

मुंबई, 11 जून (वार्ता) विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही।

बीएसई का सेंसेक्स 367.19 अंक टूटकर 73,615.99 अंक पर खुला। कुछ ही देर में यह 464 अंक गिर गया था। खबर लिखे जाते समय यह 351.43 अंक (0.48 प्रतिशत) उतरकर 73,631.75 अंक पर रहा।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से दूसरे प्रमुख एशियाई बाजार भी लाल निशान में हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 110.55 अंक नीचे 23,104.40 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 97.70 अंक यानी 0.42 प्रतिशत गिरकर 23,117.25 अंक पर था।

मीडिया, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में गिरावट है। आईटी पर सबसे अधिक दबाव है। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, सार्वजनिक बैंकों और रसायन सेक्टरों में भी बिकवाली देखी जा रही है।

दुनिया भर की आईटी कंपनियों में बिकवाली का असर भारतीय कंपनियों पर भी देखा जा रहा है। सेंसेक्स में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर तीन फीसदी से अधिक टूट गया है। इंफोसिस तीन प्रतिशत और टेक महिंद्रा करीब ढाई प्रतिशत नीचे है। टीसीएस, इटरनल और ट्रेंट में डेढ़ प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है।

पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त में हैं।

 

Next Post

सेप्टिक टैंक निर्माण में दो भाईयों की मौत, तीसरा हुआ गंभीर घायल, दम घुटने की संभावना

Thu Jun 11 , 2026
बैतूल: मुलताई नगर के भगतसिंह वार्ड में सेप्टिक टैंक के निर्माण के दौरान दो भाईयों की मौत हो गई वहीं तीसरा गंभीर घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगतसिंह वार्ड निवासी ओमप्रकाश निवासी परमंडल के मकान में सेप्टिक टैंक का काम चल रहा था जिसमें डिवटिया निवासी विजय पिता […]

You May Like