मदार-रांची ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, रुठियाई, गुना और मुंगावली स्टेशनों पर रुकेगी

भोपाल। रेलवे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 09619 और 09620 मदार – रांची – मदार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 13-13 ट्रिप में चलाई जा रही है. यह ट्रेन भोपाल मंडल के रुठियाई, गुना, अशोकनगर एवं मुंगावली स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी.

ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का समय

गाड़ी संख्या 09619 मदार – रांची विशेष ट्रेन 6 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को मदार स्टेशन से दोपहर 13:50 बजे प्रस्थान कर, उसी दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 23:00 बजे रुठियाई, 23:25 बजे गुना, अगले दिन 00:10 बजे अशोकनगर, 00:45 बजे मुंगावली एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद रात 21:25 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 09620 रांची – मदार विशेष ट्रेन 07 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को रात 23:55 बजे रांची स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 20:18 बजे मुंगावली, 20:58 बजे अशोकनगर, 22:00 बजे गुना, 22:38 बजे रुठियाई एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन सुबह 09:00 बजे मदार स्टेशन पहुंचेगी.

 

 

 

Next Post

रेलवे शुरू कर रहा यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना, साझा कर सकेंगे सफर के अनुभव

Thu Apr 10 , 2025
भोपाल। भारतीय रेल आपके सफर की अनकही कहानियों को मंच देने जा रही है. अगर आपके पास रेल यात्रा का कोई यादगार अनुभव है, जिसे शब्दों में पिरोकर दुनिया के साथ साझा करना चाहते हैं, तो रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना 2025 आपके लिए सुनहरा अवसर है. इस प्रतियोगिता में […]

You May Like