रेलवे शुरू कर रहा यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना, साझा कर सकेंगे सफर के अनुभव

भोपाल। भारतीय रेल आपके सफर की अनकही कहानियों को मंच देने जा रही है. अगर आपके पास रेल यात्रा का कोई यादगार अनुभव है, जिसे शब्दों में पिरोकर दुनिया के साथ साझा करना चाहते हैं, तो रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना 2025 आपके लिए सुनहरा अवसर है. इस प्रतियोगिता में भाग लें और आकर्षक नकद पुरस्कार जीतें.

रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में हिंदी में मौलिक और रोचक यात्रा वृत्तांत लिखने वाले प्रतिभागियों को ₹10,000 (प्रथम पुरस्कार), ₹8,000 (द्वितीय पुरस्कार), ₹6,000 (तृतीय पुरस्कार) और पांच प्रेरणा पुरस्कार (प्रत्येक ₹4,000) दिए जाएंगे. आपकी कहानी 3000 से 3500 शब्दों के बीच होनी चाहिए, जिसे डबल स्पेस में टाइप किया गया हो और प्रत्येक पृष्ठ पर क्रम संख्या अंकित हो। कुल शब्दों की संख्या भी स्पष्ट रूप से लिखी जानी चाहिए. साथ ही, अपने वृत्तांत के साथ एक अलग पृष्ठ पर अपना नाम, पदनाम, आयु, पता, मातृभाषा, मोबाइल नंबर और ई-मेल जरूर भेजें. आप अगर सरकारी सेवा में हैं, तो आपको प्रमाणित करना होगा कि आपके विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक मामला लंबित नहीं है. अन्य प्रतिभागियों को यह पुष्टि करनी होगी कि उनके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला विचाराधीन नहीं है.

 

 

Next Post

स्वास्थ्य शिविर लगा, न्यायाधीशों के साथ अन्य ने कराया हेल्थ चेकअप

Thu Apr 10 , 2025
भोपाल।जिला न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने शिविर का उद्घाटन किया. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर सुनित अग्रवाल सचिव न्यायाधीश जिला […]

You May Like