Nadira Babbar Birthday: राज बब्बर के अफेयर ने बदली नादिरा बब्बर की जिंदगी

राज बब्बर के अफेयर ने नादिरा बब्बर की निजी जिंदगी को झकझोर दिया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। नादिरा ने खुद को संभाला और आत्मसम्मान व मजबूती की मिसाल कायम की।

हिंदी सिनेमा और थिएटर की जानी-मानी अभिनेत्री नादिरा बब्बर की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। प्यार, संघर्ष, धोखा और फिर खुद को संभालकर आगे बढ़ने का उनका सफर आज भी कई महिलाओं के लिए प्रेरणा है। 20 जनवरी 1948 को मुंबई में जन्मी नादिरा जहीर, आज अपने 78वें जन्मदिन की तैयारी कर रही हैं। इस खास मौके पर उनकी जिंदगी की वह कहानी फिर चर्चा में है, जब पति के अफेयर ने उनकी दुनिया हिला दी थी।

नादिरा को बचपन से ही रंगमंच और अभिनय से गहरा लगाव था। उन्होंने अभिनय की बारीकियां नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से सीखीं। यही वह जगह थी, जहां उनकी मुलाकात अभिनेता राज बब्बर से हुई। एक नाटक के दौरान दोनों करीब आए और यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। साल 1975 में नादिरा ने संघर्ष कर रहे राज बब्बर से शादी कर ली। उस वक्त राज के पास न तो बड़ा नाम था और न ही स्थिर करियर, लेकिन नादिरा ने उन पर पूरा भरोसा दिखाया।

Next Post

22 व्यापारियों के खिलाफ की गई चालानी कार्रवाई

Tue Jan 20 , 2026
जबलपुर: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिये नगर निगम प्रशासन तत्परता से कार्य कर रहा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर सोमवार को संभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत रानीताल चौक से मेहता पेट्रोल पंप तक के मुख्य मार्ग पर स्वच्छता अभियान का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य अमले के […]

You May Like