रिजर्व बैंक ने किया वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

सारनी। भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नपाध्यक्ष किशोर वर्डे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, सीएमओ हितेश शाक्य एवं अन्य विशेष अतिथियों ने किया। सारणी में आयोजन नगर पालिका परिसर के सभा कक्ष में किया गया जिसके संयोजन की भूमिका कमल किशोर भावसार ने किया।

नपाध्यक्ष किशोर वर्डे ने उपस्थित प्रतिभागियों का आव्हान किया कि रिजर्व बैंक के डी ई ए कार्यक्रम से जो कुछ भी सीख रहें बैंक खाते संचालन से लेकर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव तक इसे आगे भी जागरूकता की ओर ले जाना है।कार्यक्रम में विभिन्न वित्तीय विशेषज्ञों ने सरल और रोचक माध्यमों से ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं गई वरिष्ठ वित्तीय विशेषज्ञ के. एम. दुबे ने उपस्थित नागरिकों को बैंक कार्यप्रणाली और खातों की बुनियादी सुरक्षा से अवगत कराया। वहीं बी. बी. गांधी ने विभिन्न प्रकार के खातों जैसे बचत, चालू, और सावधि जमा के लाभ बताते हुए सही खाते के चयन की प्रक्रिया समझाई।विशेषज्ञ राकेश खरे ने भारत सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं बीमा योजनाओं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी। डिजिटल बैंकिंग के दौर में बढ़ते ऑनलाइन अपराधों पर शुभम पुरोहित ने विस्तार से बात की।कार्यक्रम को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए पारंपरिक व खेल विधाओं का सहारा लिया गया । इसके साथ ही, एक आकर्षक पपेट शो का मंचन भी किया गया।

इस शिविर के समापन पर उपस्थित नागरिकों के बैंकिंग से जुड़े विभिन्न प्रश्नों और शंकाओं का विशेषज्ञों द्वारा समाधान भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

 

Next Post

2500 पुस्तकों से सुसज्जित है सांदीपनि स्कूल बागली की लाइब्रेरी

Fri Aug 14 , 2026
बागली: बच्चो को पढ़ाई खेल क्रीड़ा और साहित्य पाठन एक साथ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो तो उनका ज्ञान निश्चित बढ़ता है। ऐसा ही सब कुछ बागली के नवीन निर्मित भवन में संचालित सांदीपनी स्कूल में देखने को मिला नवभारत संवाददाता सुनील योगी जब स्कूल परिसर में पहुंचे […]

You May Like