बालाघाट: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज जिले के सूपखार एवं टोपला क्षेत्र में जंगली भैंस पुनर्स्थापन अभियान का शुभारंभ किया। इस महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रदेश में विलुप्तप्राय जंगली भैंसों को पुनः बसाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सूपखार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह अभियान न केवल वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि इससे जैव-विविधता के संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के माध्यम से मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्यजीव संरक्षण एवं जैव-विविधता सहयोग का नया अध्याय शुरू हुआ है।
ज्ञात हो कि जंगली भैंसों का यह पुनर्स्थापन कार्य असम के काजीरंगा जैसे क्षेत्रों से लाकर किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के वन क्षेत्रों में उनकी संख्या बढ़ाई जा सके। यह पहल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक धरोहर सुरक्षित रखने में सहायक सिद्ध होगी।
