
खुरई। महिला एवं बाल विकास विभाग की खुरई विकासखंड की परियोजना अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर नवनियुक्त 10 सहायिकाओं व एक कार्यकर्ता के नियुक्ति पत्रों का वितरण पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा किया गया. परियोजना अधिकारी श्रीमती वर्षा रघुवंशी ने बताया कि पोर्टल पर जारी अंतिम सूची में आपत्ति विहीन केंद्रों की 11 नियुक्तियों की सूची जारी कर दी गई है. इसमें से आज उपस्थित जमुनिया धीरज केंद्र में नर्वानयुक्त अंजू गौंड़ सहायिका, कनेरा गौड़ अंगूरी गौंड़ सहायिका, पड़रई पार्वती कुशवाह सहायिका, रूसल्ला दीक्षा कुर्मी सहायिका, बारधा 23 से शिवानी अहिरवार सहायिका, मढ़ना सुल्तान अंजलि अहिरवार सहायिका, भुगावली चांदनी चढ़ार सहायिका तथा जामुनखेड़ी वंदना दांगी सहायिका को पूर्व गृहमंत्री सिंह के हाथों से नियुक्ति पत्र मिले
