डंपर ने साईकिल चालक को कुचला, ग्रामीणों ने किया चकाजाम

सिवनी, 25 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड के ग्राम बागडोंगरी में आज अवैध रेत खनन के विरोध में ग्रामीणों द्वारा चकाजाम किया गया।

केवलारी एसडीएम महेश अग्रवाल के द्वारा पंचनामा तैयार कर घटनास्थल में पाए गए सभी वाहनों की जप्ती बनाई एवं आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

बताया गया कि गत दिवस 24 जून रात में ग्राम बागड़ोंगरी में अवैध उत्खनन कर रेत ले जा रहे डम्पर ने साईकिल से जा रहे ग्राम दुरेंदा निवासी यशवंत राव सोनी को रौंदकर भाग गया। इस घटना में घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर क्षेत्रीय जनों ने आक्रोश में आकर ग्राम बागडोंगरी में चकाजाम किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि मृतक व्यक्ति के साथ न्याय किया जाये तथा अवैध उत्खनन में रोक लगायी जाये। चक्का जाम में उपस्थित होकर केवलारी विधायक ठा. रजनीश सिंह ने क्षेत्रीय जनों का समर्थन करते हुए बागडोंगरी में हो रहे अवैध उत्खनन का जमकर विरोध किया।

चक्का जाम के दौरान अवैध उत्खनन कर रेत चोरी कर रहे डम्फ़र को रोककर उनकी जाँच कराई गई तो घटना स्थल में 14 डम्फ़र बिना रेत रॉयल्टी के पाये गए तथा उक्त कार्य में लगी 7 पोकलेन मौके पर मिली। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा अवैध उत्खनन कर रहे ठेकेदार पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई तथा शासन से मृतक के परिजनों को उचित राहत राशि प्रदाय की बात कही गई।

Next Post

50 साल: भाजपा दफ्तर में बनाई गई आपातकालीन जेल

Wed Jun 25 , 2025
भोपाल। देश में आपातकाल को लगे पचास साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर भाजपा दफ्तर में आपातकाल की घटनाओं पर आधारित प्रदर्शनी आपातकाल की प्रतीकात्मक जेल बना कर लगाई गई है। इसमें उस समय जेल में बंद रहे जनता पार्टी नेताओं के फोटो प्रदर्शित किए गए हैं। जेल […]

You May Like