चंचल शेखर ने संभाला मप्र आईपीएस संघ के अध्यक्ष पद का कार्यभार

भोपाल: 1995 बैच के पुलिस अफसर एडीजी एसएएफ के चंचल शेखर ने आज मध्यप्रदेश आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। उनके साथ एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी जिम्मेदारियां ग्रहण कर ली हैं।नई कार्यकारिणी में अमित सिंह, श्रीमती मोनिका शुक्ला, राहुल लोढ़ा और अखिल पटेल शामिल हैं। इस अवसर पर रवि गुप्ता ने चंचल शेखर का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।

कार्यभार संभालने के बाद नई कार्यकारिणी ने प्रस्तावित आईपीएस मीट और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। अधिकारियों ने संगठनात्मक एकता को मजबूत करने और पुलिस अधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी एवं एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे। इस नई टीम से पुलिस विभाग में सकारात्मक बदलाव और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Post

बालिका ने की आत्महत्या, परिजनों ने युवक पर छेड़छाड़ से परेशान करने का लगाया आरोप

Fri Jul 11 , 2025
इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र के चितावद इलाके में दोपहर एक 14 वर्षीय किशोरी ने घर की छत पर स्थित कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मृतिका आठवीं कक्षा की छात्रा थी और परिजनों ने उसकी मौत के पीछे क्षेत्र के एक […]

You May Like