सड़क पार कर रहे शख्स को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

 

रीवा, रीवा के रतहरा बाईपास में बीती रात हुए भीषण सडक़ हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक दुकान बंद कर पैदल अपने घर की ओर जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने सडक़ पार कर रहे शख्स को कुचल दिया. अचानक हुए इस हादसे के दौरान जहा युवक की मौके पर ही मौत हो गई है तो वही ट्रक सहित चालक मौ$के से फरार हो गया.

फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया था, जहां आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक शहर के रतहरा स्थित आरआईटी कॉलेज के समीप रहने वाले रजनीश सिंह रतहरा के समीप ही बेल्डिंग वर्कशॉप की दुकान संचालित करते थे. बताया गया कि रोजाना की तरह बुधवार की शाम रजनीश दुकान बंद करने के बाद पैदल अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी सडक़ पार करते वक्त एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया. अचानक हुए इस हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में आए रजनीश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक सहित चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

Next Post

रिजर्व बैंक ने जारी की एनबीएफसी-अपर लेयर की नयी सूची, टाटा संस भी शामिल

Thu Aug 6 , 2026
मुंबई, 06 अगस्त (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के अपर लेयर की सूची जारी कर दी जिसमें टाटा संस समेत 19 कंपनियां शामिल हैं। टाटा संस ने एनबीएफसी के रूप में अपना पंजीकरण समाप्त करने के लिए रिजर्व […]

You May Like