ड्रग्स तस्करी में लिस्टेड महिला गिरफ्तार, बच्चों को बनाती थी ‘सप्लाई गैंग’ का हिस्सा

इंदौर:आजाद नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात महिला बदमाश को दबोचा है. आरोपी महिला लंबे समय से ब्राउन शुगर की सप्लाई में सक्रिय थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए बच्चों तक को इस्तेमाल करती थी. पुलिस ने उसके पास से 24 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी कीमत 24 हजार से अधिक बताई जा रही है.

आजाद नगर पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की, पुलिस ने लेटेश्वर हनुमान मंदिर के पास संदेहास्पद रूप से घूम रही एक महिला को घेराबंदी कर पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास से 24 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर मिली, जिसकी बाजार कीमत 24 हजार से ज्यादा है. गिरफ्तार महिला 40 वर्षीय सरिता उर्फ पंगु बाई पति विनय भूरिया निवासी भील कॉलोनी, थाना आजाद नगर की रहने वाली है.

सरिता पर पहले से ही 25 से अधिक गंभीर प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें अवैध शराब, नशे का कारोबार और मारपीट जैसे मामले शामिल हैं. वह थाना आजाद नगर की लिस्टेड गुंडा है. पुलिस की पूछताछ में सरिता ने स्वीकार किया कि वह खुद नशे की आदी है और जल्दी पैसा कमाने के लिए ब्राउन शुगर को सस्ते दामों पर खरीदकर महंगे दामों पर बेचती थी. पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है.
बच्चों को बनाती थी ड्रग्स सप्लाई का जरिया
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला बेहद शातिर है. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अक्सर अपना ठिकाना बदलती रहती थी. इतना ही नहीं, उसने 10 से 12 साल के छोटे बच्चों को भी ड्रग्स की सप्लाई और परिवहन में शामिल कर रखा था ताकि खुद पर पुलिस का शक न आए. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अब सरिता से ड्रग्स के नेटवर्क और सप्लाई चैन की जानकारी निकालने के लिए रिमांड पर लेगी. पुलिस का मानना है कि उसके और भी साथी इस अवैध धंधे में शामिल हैं.

Next Post

धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार

Wed Sep 10 , 2025
सिंगरौली: नवानगर पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में पति-पत्नी, बेटा समेत कुल 5 लोग शामिल थे, जो पैसे का लालच देकर युवतियों और महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराते थे। पुलिस ने इनमें से 3 पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया […]

You May Like