मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मु काे दी जन्मदिन की बधाई

नयी दिल्ली 20 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर राष्ट्रपति के नेतृत्व और सार्वजनिक सेवा को देश के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “ राष्ट्रपति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका जीवन और नेतृत्व देश भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता रहेगा। सार्वजनिक सेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है।”

श्री मोदी ने कहा, “श्रीमती मुर्मु ने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा करने के लिए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।”

Next Post

11 जुलाई 2025 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी स्पेशल ऑप्स 2

Fri Jun 20 , 2025
नई दिल्ली, 20 जून (वार्ता) फ्राइडे स्टोरीटेलर्स निर्मित और नीरज पांडे रचित स्पेशल ऑप्स 2, 11 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर, मॉडर्न जासूसी की नई परिभाषा लेकर आ रहा है. इस बार दिल्ली की फिज़ाओं में सिर्फ़ राजनीति नहीं, खुफिया मिशनों की सनसनी भी तैर रही है स्पेशल ऑप्स 2 की […]

You May Like