प्राइम वीडियो ने फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज किया

मुंबई, 12 मई (वार्ता) प्राइम वीडियो ने फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। प्राइम ओरिजिनल फिल्म सिस्टम एक दमदार कोर्टरूम थ्रिलर है, जिसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। फिल्म का निर्माण बावेजा स्टूडियोज के बैनर तले पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने किया है। इस फिल्म को हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तसनीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल ने लिखा है। फिल्म सिस्टम में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर लीड रोल में नजर आएंगे। इनके साथ प्रीति अग्रवाल, अदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सयानदीप सेनगुप्ता अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।सिस्टम 22 मई को हिंदी में भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगी।

फिल्म सिस्टम का ट्रेलर नेहा से शुरू होता है, जो सोनाक्षी सिन्हा द्वारा निभाई गई एक दृढ़ निश्चयी युवा वकील है। उसे अपने पिता (आशुतोष गोवारिकर) से एक मुश्किल चुनौती मिलती है कि यदि उसे उनकी फर्म में पार्टनर बनना है तो खुद को साबित करना होगा। इस चुनौती को पूरा करने के लिए वह सारिका (ज्योतिका) को साथ लाती है, जो एक तेज-तर्रार कोर्टरूम स्टेनोग्राफर है और जिसके अपने छिपे हुए मकसद भी हैं।
इसके बाद ट्रेलर में तेज रफ्तार कोर्टरूम लड़ाइयों, उलझे रिश्तों और कई दमदार पलों की झलक देखने को मिलती है। “अमीरी के शोर में गरीब की आवाज खो जाती है” जैसे असरदार डायलॉग सीधे फिल्म के मुख्य संघर्ष को सामने रखते हैं। ट्रेलर यह सवाल छोड़ जाता है कि ऐसे सिस्टम में जहां असर और ताकत सच पर भारी पड़ सकती है, क्या न्याय मर चुका है या उसके पास अब भी लड़ने का मौका है?

नेहा के किरदार में नजर आने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, “इस किरदार को निभाना मेरे लिए बेहद खास और संतोषजनक अनुभव रहा। मैं हमेशा ऐसी कहानियों की तरफ आकर्षित होती हूं जो मुझे एक कलाकार के तौर पर चुनौती दें, और प्राइम वीडियो ने मुझे दहाड़ से लेकर अब सिस्टम तक अलग-अलग जॉनर और विषयों को एक्सप्लोर करने का मौका दिया है। यह ओरिजिनल फिल्म सिर्फ एक लीगल ड्रामा नहीं है, बल्कि उस समाज को भी दिखाती है जिसमें हम जीते हैं, जहां कभी-कभी न्याय भी हमारे आसपास मौजूद सामाजिक ढांचे की तरह बंटा हुआ नजर आता है। अश्विनी के साफ विजन ने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने में मदद की और अब मैं उत्साहित हूं यह देखने के लिए कि सिस्टम के प्रीमियर पर दर्शकों का क्या रिस्पॉन्स रहता है।”

.....

Next Post

बीएमसी के ईएनटी विभाग ने दुर्लभ फंगल साइनोसाइटिस का किया ऑपरेशन

Tue May 12 , 2026
सागर। मध्यप्रदेश के संभागीय मुख्यालय सागर मे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) के ईएनटी विभाग ने “एग्रेसिव फंगल साइनोसाइटिस” जैसी दुर्लभ और जानलेवा बीमारी से जूझ रहे एक मरीज का ऑपरेशन कर न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि उसकी आंखों की रोशनी को भी खोने से रोक लिया। एक पुरुष पिछले […]

You May Like