मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर आए

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार की देर शाम अल्प प्रवास पर ग्वालियर पधारे। विमानतल पर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजकीय विमान से रात्रि लगभग 8 बजे ग्वालियर विमानतल आए। ग्वालियर विमानतल पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के उपरांत मुख्यमंत्री राजकीय विमान से भोपाल के लिये रवाना हुए। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी रवाना हुए।

विमानतल पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी असित यादव, प्रभारी कलेक्टर कुमार सत्यम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं निगम आयुक्त संघ प्रिय उपस्थित थे।

Next Post

रादुविवि कर्मचारी संघ अध्यक्ष को हाईकोर्ट से राहत

Fri Jul 17 , 2026
जबलपुर। मप्र हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णय पारित करते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी कर्मचारी को बिना विधिवत चार्जशीट जारी किए लंबे समय तक निलंबित नहीं रखा जा सकता है। जस्टिस विशाल धगत की एकल पीठ ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय यादव […]

You May Like