मोटरसाइकिल और ऑटो की भिड़ंत में चार लोग घायल 

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थानांतर्गत ग्राम हत्था की लालकी पहाड़ी के समीप रविवार सुबह मोटरसाइकिल और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। मोटरसाइ‌किल सवार दो युवक रीवा से खड्डी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों की मदद की और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।108 एंबुलेंस के चालक प्रवीण मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वह घटनास्थल पर पहुंचे, तो चारों घायल गंभीर अवस्था में पड़े हुए थे। स्थानीय राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस में बैठाया गया और तत्काल उपचार के लिए रामपुर नैकिन अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार शिवेंद्र सिंह 19 वर्ष और भूरा सिंह 19 वर्ष घायल हुए हैं। दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी बताए गए हैं। वहीं, ऑटो में सवार रमेश साकेत 37 वर्ष और शिवम बैस 19 वर्ष निवासी खड्‌डी भी दुर्घटना में घायल हुए हैं।

इनका कहना है-

दुर्घटना में घायल चारों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

सुधांशु तिवारी, थाना प्रभारी रामपुर नैकिन

Next Post

छत के रास्ते घुसे चोरों ने पार कर दिया लाखों का माल

Sun Oct 11 , 2026
रीवा, नईगढ़ी थाना अन्तर्गत टेढ़ताल में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया. घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 4 लाख का माल पार कर दिये और पेटी घर के अंदर से उठाकर बाहर मैदान में फेंक कर चले गये. चोरी की जानकारी घर […]

You May Like

Play sound