सब्जी मंडी में गोली लगने से युवक घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

रीवा, रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना अन्तर्गत पुरानी सब्जी मंडी में मंगलवार देर रात गोली लगने से एक फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली युवक के पेट में धंसी है और उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रात के करीब 10 बजे रहे थे, तभी मंडी में अचानक गोली चलने की आवाज से सन्नाटा पसर गया. यहां फल की दुकान चलाने वाला युवक शुभम उर्फ लल्ला खटीक खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ा. गोली शुभम के पेट में जा धंसी थी. आनन-फानन में उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद से ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं. शुरुआती जांच और सूत्रों के मुताबिक युवक पिस्टल के साथ खेल रहा था और इसी दौरान अचानक ट्रिगर दबने से फायर हुआ और गोली उसके पेट में लग गई. हालांकि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर फल विक्रेता के पास यह अवैध पिस्टल कहां से आई? इस मामले में घायल युवक की मां का कहना है कि वह और उसके दोनों बेटे मिलकर सब्जी और फल की दुकान चलाते हैं. रात जब वह दुकान से घर लौट आईं, उसके बाद दुकान पर यह हादसा हुआ. वहीं कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा का कहना है कि पुलिस को शुरुआत में खुद से ही गोली चलने यानी एक्सीडेंटल फायर की सूचना मिली थी. पुलिस की टीम संजय गांधी अस्पताल और घटना स्थल पर मुस्तैद है. फिलहाल वारदात का असली रहस्य क्या है, यह शुभम के होश में आने के बाद ही पूरी तरह साफ हो पाएगा.

Next Post

सपने हुए सच, आसमान की ऊंचाईयों से सफर का लिया भरपूर आनंद

Wed Nov 4 , 2026
जबलपुर। इंदौर की फाइव स्टार होटल में ठहरना, वहां का लजीज खानपान और इंदौर के प्रसिद्ध जू का भ्रमण उनके लिए किसी अद्भुत अनुभव से कम नहीं था। इतनी भव्य व्यवस्थाओं के बीच समय कब बीत गया, इसका पता ही नहीं चला। मैंने तो अपने जीवन में पहली बार हवाई […]

You May Like