ऑपरेशन क्लीन के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो गिरफ्तार

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के आदेश पर जिले में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। एसपी के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में निरीक्षक मनीष कुमार थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में 16 जून 2026 को कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग की गई।चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले विजय पिता हीरालाल पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी कछ्याना मोहल्ला नया बाजार नं. 05 दमोह एवं एजाज पिता साकिर खान उम्र 32 वर्ष निवासी पुराना बाजार नं. 02 दमोह के विरुद्ध क्रमशः शु.नं. 12/2026 एवं 13/2026 धारा 185, 130(3)/177 एमव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई कर वाहन जप्त किए गए। इसके अलावा अन्य वाहन चालकों द्वारा नियमानुसार वाहन नहीं चलाते पाए जाने पर 09 चालान में 3300 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कार्रवाई में विशेष रूपसे सउनि ऊषा साहू, प्रआर पंकज अहिरवार, प्र. आर मनोज सिंह, आर. रानू राय, कृष्णकुमार लोधी, भूपेन्द्र पाण्डेय, कमल गुर्जर का योगदान रहा।

Next Post

खुलेआम बिक रही शराब, परिवार हो रहे बर्बाद, महिलाओं ने किया चौकी का घेराव

Wed Jun 17 , 2026
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत नीची की महिलाओं ने गांव में लंबे समय से चल रही अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को नुनसर चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं का आरोप रहा कि गांव में खुलेआम शराब बेचे जाने से अनेक परिवार बर्बादी की […]

You May Like

Play sound