दतिया में एसडीएम–ग्रामीण टकराव: तहसीलदार पर रिश्वत के आरोप, वीडियो वायरल

दतिया: जिले के उनाव कस्बे के नरगढ़ गांव से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में एक ग्रामीण युवक खुलेआम तहसीलदार पर दो लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाता नजर आ रहा है। इसी दौरान मौके पर मौजूद एसडीएम और ग्रामीण युवक के बीच भी जमकर नोंकझोंक होती दिखाई दे रही है।वीडियो में युवक प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिखता है, जिस पर तहसीलदार उसे फालतू बातें न करने की नसीहत देते नजर आते हैं।

बातचीत के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो जाता है और विवाद बढ़ता चला जाता है। बहस के दौरान महिलाओं को शांत रहने के लिए कहे जाने पर मामला और तूल पकड़ गया। ग्रामीणों का आरोप है कि एसडीएम ने महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया। हालांकि तहसीलदार पर लगाए गए रिश्वत के आरोपों और एसडीएम व ग्रामीणों के बीच हुए विवाद को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Next Post

तलहटी में मिली शराब की मिनी फैक्ट्री

Wed Jan 21 , 2026
सतना: पहाड़ की तलहटी से सटी घनी झाडिय़ों के बीच देशी हाथमहुआ शराब की मिनी फैक्ट्री आबाद थी. पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक ओर जहां 5 क्विंटल महुआ लाहन जब्त कर लिया. वहीं शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान को भी नष्ट कर दिया गया.जिले के नागौद […]

You May Like