तलहटी में मिली शराब की मिनी फैक्ट्री

सतना: पहाड़ की तलहटी से सटी घनी झाडिय़ों के बीच देशी हाथमहुआ शराब की मिनी फैक्ट्री आबाद थी. पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक ओर जहां 5 क्विंटल महुआ लाहन जब्त कर लिया. वहीं शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान को भी नष्ट कर दिया गया.जिले के नागौद थाने की पोड़ी चौकी प्रभारी आर पी वर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध शराब निर्माण के संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा संबंधित स्थानों पर पहुंचकर कार्रवाई की जाती रही है.

पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई को देखते हुए लोगों ने अपने घरों में शराब का निर्माण करना बंद तो कर दिया. लेकिन फिर उन्होंने इसके लिए दूर दराज के नालों अथवा जंगली क्षेत्र का सहारा लेना शुरु कर दिया. घने जंगलों, नदी नालों के किनारे झाडिय़ों के बीच शराब बनाने के चलते उनके द्वारा पुलिस की कार्रवाई से बचने का प्रयास किया गया. लेकिन मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने परसमनियां पहाड़ की तलहटी में पहुंचकर सघन सर्चिंग अभियान चलाया.

शुरुआत में तो सब कुछ सामान्य दिखाई दिया. लेकिन जब पुलिस टीम ने घनी झाडिय़ों के बीच जाकर जांच शुरु की तो वहां पर देशी हाथ भ_ी महुआ शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री नजर आई. मौके पर एक ओर जहां भ_ी बनी हुई थी वहीं शराब बनाने के लिए सिल्वर बर्तन रखे हुए थे. इतना ही नहीं बल्कि वहां पर 15 ली. वाले प्लास्टिक के 250 डिब्बे मिले, जिनमें महुआ लाहन भरा हुआ था. डिब्बों में कुल 5 क्विंटल लाहन पाया गया. जिसे देखते हुए महुआ लाहन सहित शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान को नष्ट करा दिया गया.

Next Post

सोनोग्राफी रिपोर्ट का कारनामा : पुरुष के पेट में गर्भाशय वह भी उल्टा

Wed Jan 21 , 2026
सतना : अजब एमपी के गजब माने जाने वाले सतना में गाहे-बगाहे कुछ ऐसे अनोखे कारनामे सामने आ ही जाते हैं, जिससे जिले की ख्याति राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच जाती है. ताजा मामला मेडिकल क्षेत्र में व्याप्त घोर लापरवाही और मरीज की जान से खिलवाड़ करने से संबंधित है. जिसमें […]

You May Like